Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साधारण मौत नहीं, महिला की हुई थी हत्या:बहू ने प्रेमी के साथ दबाया था सास का गला, पति से कहा- अम्मी को आया साइलेंट अटैक

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना राया क्षेत्र में जिस महिला की मौत का कारण परिजन साइलेंट अटैक मानकर ग़म मना रहे थे उसकी साधारण मौत नहीं हत्या की गई थी। परिजनों को जब पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटे की बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर की है तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें पता चला हत्या गला दबाने और गले की हड्डी टूटने से हुई है। पुलिस ने आरोपी बहु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 2 मार्च की रात हुई थी मौत थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला के रहने वाले अनवर की पत्नी अनवरी की 2 मार्च की रात को मौत हो गई। ड्राइवर की नौकरी करने वाले अनवर और उनका बेटा आमिर नोएडा में थे। आमिर की पत्नी हिना ने पति को फोन किया और कहा अम्मी बोल नहीं रहीं उनको साइलेंट अटैक आया है। यह सुनते ही आमिर अपने पिता अनवर के साथ गांव आ गया। जहां गमगीन माहौल में अनवरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ननद से हुए झगड़े में खुली पोल परिवार अनवरी की मौत का गम मना रहा था। 6 मार्च को किसी बात को लेकर हिना और आमिर की बहन का झगड़ा हो गया। ननद और भाभी में हुए झगड़े के दौरान हिना के मुंह से निकल गया जैसे अम्मी को मारा है वैसे ही तुझे मार देंगे। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पहले पुलिस टालमटोल करती रही लेकिन बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। DM के आदेश के बाद 10 मार्च को अनवरी का शव कब्र से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को मंगलवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिली। जिसमें गला दबाने के कारण गर्दन की हड्डी टूटी मिली। साफ था कि अनवरी की हत्या की गई थी। पुलिस ने बहु और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो गया कि अनवरी की मौत साइलेंट अटैक से नहीं बल्कि उसकी गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आमिर की पत्नी हिना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब हत्या किए जाने का कारण पूछा तो पता चला हिना के पड़ोस में रहने वाले लड़के आदिल से प्रेम संबंध थे। हत्या की वारदात को भी अंजाम दोनों ने मिलकर दिया था। 2 साल से थे प्रेम संबंध हिना ने पुलिस को बताया कि आदिल से उसके 2 साल से प्रेम संबंध थे। पति और ससुर अक्सर बाहर रहते थे,घर पर अकेली बुजुर्ग सास थी। सास अनवरी के घर पर न रहने या सोने के समय आदिल उससे मिलने आ जाता था। 2 मार्च की रात को आदिल उसके साथ था। देर रात सास की नींद खुल गई जिसके बाद अनवरी ने आदिल और हिना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद आदिल और हिना ने अनवरी को पकड़ा और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आदिल अपने घर चला गया जबकि हिना ने पति से कहा अम्मा की साइलेंट अटैक से मौत हो गई है। 6 साल पहले हुई थी आमिर की शादी आमिर का हाथरस के गांव कोटा कपूरा की रहने वाली हिना से वर्ष 2020 में निकाह हुआ था। आमिर और अनवर गाड़ी चलाते हैं। जिसके सिलसिले में दोनों अक्सर बाहर रहते हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए हिना ने पड़ोस में रहने वाले आमिर के चाचा के लड़के आदिल से प्रेम संबंध बना लिए। आदिल गांव में ही रहकर खेती करता है। पुलिस ने आदिल और हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब-जब अर्धिमियों के हाथ सत्ता जाएगी, धर्म की हानि होगी:अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण प्रतिमा का फोटो शेयर लिखा, सुदर्शन चक्र उठाने की बारी आएगी
    Next Article
    टोपी लगाए युवक से नारे लगवाने में तीन गिरफ्तार:बिजनौर में जबरन भारत माता की जय कहला रहे थे, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment