Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोपी लगाए युवक से नारे लगवाने में तीन गिरफ्तार:बिजनौर में जबरन भारत माता की जय कहला रहे थे, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के जश्न के दौरान एक युवक से जबरन 'भारत माता की जय' के नारे लगवाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना रविवार रात शहर कोतवाली अंतर्गत एसआरएस मॉल के बाहर हुई। भारत की जीत पर युवा ढोल नगाड़े बजा रहे थे। इसी दौरान, टोपी लगाए एक मुस्लिम युवक वहां से गुजर रहा था, जिसे जश्न में डूबे कुछ युवकों ने रोक लिया। उन्होंने युवक पर जबरन 'भारत माता की जय' के नारे लगाने का दबाव बनाया। जब युवक ने इनकार किया, तो उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद समाजसेवी और पूर्व सभासद अशोक आर्य ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से सुरक्षित निकाला। मंगलवार को यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। किसी व्यक्ति ने इसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के डीजीपी से शिकायत की। इसके बाद बिजनौर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल कुशाग्र (पुत्र प्रशांत कुमार), देवांश पुरोहित (पुत्र दिवाकर शर्मा), दोनों निवासी मोहल्ला सोतियान, और सत्यम भटनागर (पुत्र मनोज भटनागर), निवासी मोहल्ला चाहशीरी बी-21, शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तीन युवकों का चालान किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साधारण मौत नहीं, महिला की हुई थी हत्या:बहू ने प्रेमी के साथ दबाया था सास का गला, पति से कहा- अम्मी को आया साइलेंट अटैक
    Next Article
    गोरखपुर में पछुआ हवाओं से छटी धुंध:हल्के बादल छाए,1 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरा, उमस बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment