Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर पहुंचीं:राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचीं

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा है कि आयोग समाज के 60 प्रतिशत वोट का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार अपने गृह जनपद फतेहपुर पहुंचीं। साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि आजादी के बाद से इस आयोग के गठन की मांग चल रही थी, जिसे 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस आयोग के तीसरे अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वह पिछड़े वर्गों के अधिकारों और उनके विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। अध्यक्ष ने कहा कि फतेहपुर जनपद को प्रधानमंत्री ने जो गौरव सम्मान दिया है, वह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने फतेहपुर को गौरवान्वित बताया और कहा कि वह इस जिले की ऋणी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरे देश के लिए काम करेंगी, लेकिन फतेहपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। अपने प्रथम जनपद आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जिले के जहानाबाद चिल्ली मोड़ से सर्किट हाउस फतेहपुर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका सम्मान किया। स्वागत का यह सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैजिकल स्टार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई:रसूलपुर प्रीमियर लीग : पहला सेमीफाइनल सुपर ओवर से तय होगा
    Next Article
    लखनऊ में चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन:शिवा भोला मंदिर में उमड़ी भीड़, महिला मंडल ने किया कीर्तन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment