Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में ANM पत्नी और पति की मौत:बेल्थरा रोड में ई-रिक्शा की टक्कर के बाद कार से टकराई बाइक, घायलों का इलाज जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के बेल्थरा रोड में अवायां गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी तीन वर्षीय मासूम बेटी अनाथ हो गई है। मृतकों की पहचान नगरा सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएम नीतू (32 वर्ष) और उनके पति धन्नजय चौधरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव के समीप हुआ। धन्नजय चौधरी अपनी पत्नी नीतू के साथ बाइक से नगरा से लौट रहे थे। उनकी बाइक की पहले एक ई-रिक्शा से टक्कर हुई, जिसके बाद वह एक कार से भी टकरा गई। मऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। सीएचसी में इलाज के दौरान नीतू की हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल धन्नजय और आठ अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए बलिया/मऊ रेफर किया गया। मऊ में उपचार के दौरान रात में धन्नजय चौधरी ने भी दम तोड़ दिया। मृतक दंपती के घर लगा शुभचिंतकों का तांता पति-पत्नी की मौत के बाद बेल्थरा रोड में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित उनके घर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। धन्नजय के पिता अमिर चंद घर के बाहर गुमसुम बैठे बार-बार अपने आंसू पोंछते नजर आए। धन्नजय की मां को अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। धन्नजय दो भाइयों में बड़े थे; उनका छोटा भाई पंकज चौधरी एक आईसीसी एजेंट है। उनकी एकमात्र बहन की शादी हो चुकी है। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज जारी इस हादसे में पंकज पुत्र गुलाब दीन निवासी अवायां, गिरिजा देवी निवासी शाहपुर अफगां, राजाराम निवासी तेलमा, संगीता यादव निवासी छोटी टंगुनिया, ज्योति निवासी टंगुनिया, विमली देवी निवासी शाहपुर, राज निवासी बेल्थरा रोड, चांदनी देवी निवासी शाहपुर तथा रेनू देवी निवासी कोथ समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 7 मई - आपके काम की खबर:इकाना में आज LSG vs RCB मैच, IGP में एनर्जी एक्सपो का आगाज
    Next Article
    संभल में बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकी:मौसम बदला, AQI 126; मैंथा की फसलों को फायदा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment