Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत, दूसरा घायल:संतकबीर नगर के भगौसा में हुआ हादसा, 12 दिन पहले मुंबई से लौटा था मृतक

    2 hours ago

    2

    0

    संतकबीर नगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सेमरियावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, बुधवार को बरगदवां कला निवासी 23 वर्षीय विकास पाल अपने दोस्त 23 वर्षीय आदर्श कुमार के साथ भगौसा पिपरा प्रथम मार्ग पर किसी काम से जा रहे थे। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर भगौसा गांव से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर बेलहर पुलिस पहुंची हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विकास पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदर्श कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सीएचसी सेमरियावां से दुधारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसने तत्काल बेलहर थाना को अवगत कराया। दोपहर लगभग 3 बजे बेलहर थाना के एसआई रवींद्र नाथ शर्मा पुलिस टीम के साथ सीएचसी सेमरियावां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। मुंबई में युवक मजदूरी करता था विकास पाल अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे थे। वह मुंबई में मजदूरी कर अपने दो छोटे भाइयों, 20 वर्षीय आकाश कुमार और 18 वर्षीय विशाल की शिक्षा में सहयोग करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि वह 12 दिन पहले ही मुंबई से घर लौटे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में विशेष संचारी रोग अभियान शुरू:विधायक देवेंद्र राजपूत और पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने रैली को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    देवरिया में स्कूल निर्माण पर विवाद:जमीन का दायरा बढ़ाकर रास्ता बंद करने का आरोप, पुलिस ने शांत कराया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment