Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में मृतक युवक की हुई पहचान:हादसे में मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    7 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनी थाना क्षेत्र के चौकोन निवासी 29 वर्षीय गिरेंद्र कुमार पुत्र कप्तान सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार देर शाम करीब 7 बजे बिधूना मार्ग पर हुआ। गिरेंद्र कुमार अपनी बाइक से कुरा की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद गिरेंद्र की पहचान तुरंत नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के आधार पर देर रात उसकी पहचान सुनिश्चित की। थानाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। देर रात मृतक की पहचान गिरेंद्र कुमार के रूप में होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त:मूल्यांकन 30 मार्च तक, 1 अप्रैल से नया सत्र, अभिभावकों को मिलेगी प्रगति रिपोर्ट
    Next Article
    कौशांबी में भीषण आग, तीन घरों की गृहस्थी जली:मटके पकाते समय लगी आग से लाखों का नुकसान, रोजी-रोटी का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment