Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसों में परीक्षार्थी सहित 7 घायल:फर्रुखाबाद में दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में हाई स्कूल के एक परीक्षार्थी सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक परीक्षार्थी समेत दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के पहला गांव के पास हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 16 वर्षीय नितेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। नितेश को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। दूसरी घटना राजेपुर थाना क्षेत्र में सामने आई। हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे रितिक की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार अंकुर भी घायल हो गया। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में वीरपुर हरिहरपुर निवासी सूरज पांडेय भी एक अन्य दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में, हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे अंकित की बाइक भी दूसरी बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक अन्य सड़क हादसे में रोहित राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई अनुज राजपूत ने बताया कि रोहित बाजार से लौटते समय बाइक का हैंडल अचानक टूट जाने से सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायलों के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने से वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मोहम्मदाबाद तालाब का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, फेंसिंग और प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश
    Next Article
    चित्रकूट रेलवे स्टेशन रोड पर जाम की समस्या:स्कूली बच्चे और राहगीर घंटों फंसे रहने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment