Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़कों का जाल बिछाया, रोडवेज स्टेशन बनवाया:खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- 4 साल में 40 साल वाला काम कराया, बेटा बनकर सेवा करता रहूंगा

    11 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद सदर विधानसभा से भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी का दावा है कि उनके चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण, तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर और रोडवेज स्थापना जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ है। मेरे काम का मूल्यांकन जनता ही करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने 4 साल के कार्यकाल को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना हमारा काम नहीं है, यह जनता का अधिकार है। जनता ने हम पर विश्वास किया है और हमने उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। इन चार वर्षों में हमने 20 वर्षों के बराबर काम करने की कोशिश की है और जो विकास कार्य लंबे समय से रुके थे, उन्हें आगे बढ़ाया है। सवाल: आपके क्षेत्र का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: हमारी विधानसभा में हुए सभी काम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह एक पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिर है, जिसका विकास जल्द शुरू होगा। इसके अलावा खलीलाबाद में रोडवेज की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है, जो आजादी के बाद पहली बार संभव हो पाई है। सड़क, अंडरपास और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी व्यापक काम हुआ है। सवाल: क्षेत्र में सड़कों को लेकर क्या काम हुए? जवाब: पहले क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। हमने कई प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कराया, जैसे मैनसिर-मोलनापुर, बनकटिया-पचपोखरी, पायलपार-भुवरिया, मंझरिया-कटका और तामेश्वर नाथ मंदिर मार्ग। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। हमारा लक्ष्य है कि खलीलाबाद को इतना विकसित करें कि उसकी पहचान देश ही नहीं, विदेशों में भी हो। कुछ काम अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: वर्तमान विधायक होने के नाते दावेदारी स्वाभाविक है। 31 साल की उम्र में जनता ने मुझ पर भरोसा जताया और मैं हमेशा नेता नहीं, बल्कि बेटा बनकर सेवा करता रहूंगा। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा? जवाब: यह पार्टी का विषय है। हमने पूरी निष्ठा से काम किया है। जनता और पार्टी नेतृत्व हमारे काम को जानते हैं। हमने गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पुरवा चौराहा का नाम बदलने की मांग:विश्व हिन्दू महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, कहा- वंदे मातरम् चौक रखें नाम
    Next Article
    मेरठ में बोरिंग के दौरान करंट लगने मजदूर की मौत:एचटी लाइन से टकराया पाइप, मिस्त्री गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment