Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत:महराजगंज में पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर हुआ हादसा, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

    7 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर डिंगुरी ग्राम पंचायत स्थित आम के बागीचे के पास मंगलवार शाम सात बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिसके चलते उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देखिए 6 तस्वीरें अब जानिए पूरी घटना को विस्तार से… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक धान लदी ट्राली खड़ी थी। करमहिया निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामकेवल और फरेंदा निवासी 28 वर्षीय सनी शर्मा पुत्र संतोष अपनी बाइक से मजूरी की ओर जा रहे थे। अंधेरा होने और ट्राली पर संकेतक न होने के कारण बाइक सीधे ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक धर्मेंद्र सिंह करमहिया तिराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। वहीं, सनी शर्मा वर्तमान में बसडीला स्थित अपने ननिहाल में रहकर करमहिया तिराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे। धर्मेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी संगीता, 15 वर्षीय बेटी सोनाक्षी और 12 वर्षीय बेटा आलोक सिंह हैं। सनी शर्मा अपने माता-पिता के बड़े पुत्र थे और उनका एक छोटा भाई है। उनकी पत्नी तनू और दो छोटे बच्चे-पांच वर्षीय विराट और डेढ़ वर्षीय सम्राट हैं। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्राली को सड़क किनारे खड़े करने से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो और नमो भारत साथ-साथ, लेकिन स्टॉपेज अलग:सफर से पहले मरून-हरी पट्टी से पहचानें, गलत ट्रेन में बैठे तो छूट जाएंगे कई स्टेशन
    Next Article
    चित्रकूट में ट्रेजरी घोटाले में 5 आरोपी गिरफ्तार:43 करोड़ के मामले में SIT ने कार्रवाई की, 99 लोगों के खिलाफ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment