Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर दो माह से पड़ा निर्माण मलबा:मुज़फ़्फ़रनगर में लोग फिसलकर गिर रहे, बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

    4 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल क्षेत्र की नहर बस्ती में सिंचाई विभाग की लापरवाही ने आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां बाउंड्री निर्माण का काम पूरा हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण का मलबा आज भी सड़क पर ही पड़ा हुआ है, जिससे रोजाना हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क पर फैले मलबे के कारण रास्ता बेहद संकरा और जोखिम भरा हो गया है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग रोजाना गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी पूरी तरह से आंख मूंदे बैठे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी धन से काम तो कर दिया गया, लेकिन उसकी जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। न तो सड़क से मलबा हटाया गया और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मलबा हटाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी एसओ को धमकी, सरकारी कार्य में बाधा:प्रतापगढ़ पुलिस ने युवक पर गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस, तलाश जारी
    Next Article
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक परीक्षाएं 4 मई से:द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर का विस्तृत शेड्यूल जारी, देखें अपना शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment