Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड की पहली हार:मार्करम ने 44 बॉल पर 86 रन बनाए, मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके

    21 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शनिवार के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया। इस जीत से टीम ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने 176 रन का टारगेट 17.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। डेविड मिलर ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। जबकि ऐडन मार्करम ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 बॉल की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। मिलर ने नाबाद 24 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 21, रायन रिकेल्टन ने 21 और क्विंटन डी कॉक ने 20 रन का योगदान दिया। कीवियों की ओर से मार्क चापमन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 32 और फिन एलन ने 31 रन का योगदान दिया। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का अजेय रिकॉर्ड जारी इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड जारी रखा है। यह प्रोटियाज की कीवियों पर 5वीं जीत है। दोंनों के बीच अब तक 5 मैच ही खेले गए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में तैनात दरोगा पर कार चोरी का मुकदमा दर्ज:सीएचसी कैंपस में खड़ी थी गाड़ी, महिला किसान नेता की शिकायत पर कार्रवाई
    Next Article
    'प्रियंका संसद में राहुल से ज्यादा आत्मविश्वास से भरी नजर आती हैं', 'आप की अदालत' में बोले निशिकांत दुबे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment