Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में आग से झुलसे लखनऊ के युवक की मौत:15 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम, 7 मार्च को घर आने वाला था शोएब

    11 hours ago

    1

    0

    राजधानी के निशातगंज क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय शोएब ताज मोहम्मद की सऊदी अरब में आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार को परिजनों को फोन के जरिए मिली। शोएब दो साल पहले ड्राइवर की नौकरी करने सऊदी गया था और 7 मार्च को घर लौटने वाला था। 15 दिन पहले कमरे में लगी थी आग परिजनों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले सूचना मिली थी कि जिस कमरे में शोएब रह रहा था, वहां आग लग गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चलता रहा, लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। दो युवकों की हुई मौत इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। बाराबंकी के सफदरजंग (निवासी शरीफ क्षेत्र) की भी जान चली गई। वहीं शोएब लखनऊ के उमराव हाता, निशातगंज का रहने वाला था। दोनों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा है। शव लाने की प्रक्रिया जारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सऊदी भेज दिए थे, ताकि शव को भारत लाया जा सके। शनिवार को सभी कागजात पूरे कर भेज दिए गए हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक शव लखनऊ नहीं पहुंचा था। परिवार का सबसे बड़ा बेटा था शोएब शोएब तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की नजरें अब उसके पार्थिव शरीर के आने पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा मंडल आयुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के दिए निर्देश
    Next Article
    गौरीगंज जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव:नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment