Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा

    7 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सोमवार को रेलवे पुलिस के एक आरक्षी को कथित रुप से 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद नदीम कुरैशी सवाई माधोपुर रेलवे थानाक्षेत्र की लखेरी रेलवे पुलिस चौकी पर तैनात है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रेलवे सामग्री चोरी से जुड़े एक मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने के बदले कुरैशी ने एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के आग्रह पर कुरैशी ने पहले रिश्वत की रकम घटाकर 80 हजार रुपए और बाद में 70 हजार रुपए करने पर सहमति जताई। एसीबी के अनुसार, सोमवार को कुरैशी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और कहा कि वह रकम लेने उसके घर आएगा।इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और कुरैशी को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपए कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार
    Next Article
    नेपालगंज रोड-बहराइच रेल खंड का लोकार्पण, नेपाल बाढ़ त्रासदी के कारण सादगी से हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment