Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को लेकर प्रदर्शन:15 कांग्रेसियों ने पीएम को भेजा ज्ञापन, उच्च स्तरीय जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लगभग 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मुकदमे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गोंडा कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। कांग्रेसियों ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और मुकदमे को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम प्रताप और गोंडा कांग्रेस की पूरी कमेटी अनुपस्थित रही। देखें, 3 तस्वीरें… प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने का निर्देश दिया था। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर संत समाज के विरुद्ध दुर्व्यवहार को तुरंत रोका जाए। उन्होंने मांग की कि दर्ज मुकदमे को सरकार द्वारा खत्म किया जाए, क्योंकि यह संत समाज का अपमान है। गोंडा कांग्रेस मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने मांग की कि संत समाज के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो और उन्हें बदनाम करने का काम न किया जाए। इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, शहर अध्यक्ष साहिल अली कुरेशी, जिला उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, महासचिव अरविंद शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सुभाष पांडे, सेवा दल प्रमुख प्रदुम शुक्ला, अल्पसंख्यक कांग्रेस के सगीर खान, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मुजीब मास्टर, रामराज सिंह और खालिद खगेश चतुर्वेदी सहित 15 कांग्रेसी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या:हस्तिनापुर की घटना, मौके पर ही मौत
    Next Article
    शंकराचार्य पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजनौर में प्रधानमंत्री के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment