Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्विमिंग पूल खुलते ही Meerut College के छात्रों की गुंडई:विक्टोरिया पार्क में महिला इंचार्ज से की अभद्रता, फॉर्म मांगने पर कहा -“कम बोल, तुझसे कोई बात नहीं कर रहा”

    8 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सबसे ज्यादा लोकप्रिय विक्टोरिया पार्क स्विमिंग पूल के खुलने के साथ ही मेरठ कॉलेज के छात्रों की गुंडागर्दी भी सामने आने लगी है। मंगलवार को दोपहर में विक्टोरिया पार्क के स्विमिंग पूल पर मेरठ कॉलेज के छात्र पहुंचे और बिना किसी से पूछे स्विमिंग पूल में अंदर जाने लगे। वहां मौजूद लेडी इंचार्ज ने उन्हें रोका और जूते उतारकर अंदर जाने को कहा, लेकिन छात्र महिला से अभद्रता करने लगे और बदतमीजी से बात करने लगे। महिला ने जब छात्रों से फॉर्म मांगा और प्रिंसिपल से शिकायत करने की बात कही तो लड़के बिना उनकी सुने अंदर चले गए और कहने लगे “हम तो नहाएंगे, जो करना है कर लो।” इसके बाद वे पूल के अंदर जाकर कपड़े उतारकर नहाने लगे। छात्रों ने यह भी कहा की ये पूल कॉलेज का है और हम कॉलेज की फीस भरते है उसमे पूल की भी फीस होती है तो बार - बार ये फॉर्म क्यों भरे । जब महिला ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मना किया तो छात्रों ने जवाब दिया कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि बच्चों के लिए स्विमिंग ड्रेस रखें, वरना ऐसे ही करेंगे। महिला के रोकने पर छात्र बतमीज़ी करने लगे और कहने लगे की “कम बोल, ज्यादा हल्ला मत कर, तेरे से बात नहीं कर रहे।” विरोध करने पर छात्रों ने ऊंची आवाज में बात करते हुए उन्हें चुप रहने तक की धमकी दी। विक्टोरिया पार्क के स्विमिंग पूल में शहर भर से लोग तैराकी करने आते हैं, लेकिन मेरठ कॉलेज के छात्र इस तरह जबरन घुसकर बदतमीजी करते हैं और माहौल खराब करते हैं। पहले भी मेरठ कॉलेज के छात्रों की शिकायत आती रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, मौजूद महिला इंचार्ज का कहना है कि ये छात्र यहां आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और बदतमीजी करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं और बच्चे भी आते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की वजह से माहौल खराब होता है और लोग असहज महसूस करते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर स्विमिंग पूल और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और आमजन की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने दो गांजा तस्कर पकड़े:2.5 लाख रुपए का 12 किलो गांजा बरामद, आगरा-मथुरा में करते थे सप्लाई
    Next Article
    कौशांबी में टैंकर की चपेट में आने से बची बच्ची:सड़क पार करते समय सामने आ गई थी, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment