Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिवनी में कुआं धंसा, मां-बेटी मलबे में दबीं:दो जेसीबी की मदद से दोनों शव निकाले गए; नानी अस्पताल में भर्ती

    22 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के सिवनी में तराई के दौरान नए बने कुएं की रिंग और दीवार धंस गई। मलबे में नानी, मां और बेटी दब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे। 75 वर्षीय समानिया बाई जंघेला को निकाल लिया। अनुसुइया जंघेला (41) और उसकी बेटी स्वाति जंघेला (17) मलबे में दबे रहे। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने कुएं से दोनों शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे मां अनुसुइया बाई का शव कुएं से निकाला गया। लगभग एक घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने दूसरी बॉडी भी बरामद कर ली गई। हादसा बडोल थाना इलाके के दुकली गांव में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। देखिए, चार तस्वीरें… कुएं के चार में से तीन हिस्से धंस गए ग्रामीणों के अनुसार, जंघेला परिवार ने करीब एक महीने पहले घर से 400 मीटर दूर नया कुआं बनवाया था। हाल ही में उसमें सीमेंट की रिंग और दीवार बनाई गई थी। सोमवार को समानिया बाई अपनी बेटी अनुसुइया और नातिन स्वाति के साथ कुएं की तराई कर रही थीं। दुकली निवासी पुरुषोत्तम डेहरिया ने बताया कि कुएं के चार गोल हिस्सों में से तीन हिस्से एक साथ धंस गए। रिंग फिसलकर अनुसुइया और स्वाति के ऊपर आ गिरी, जिससे दोनों मलबे में दब गईं। नानी ने बताया- कैसे हुआ हादसा पुरुषोत्तम ने बताया कि हादसे के बाद समानिया बाई ने बताया कि सबसे पहले स्वाति नीचे गिरी, उसके बाद अनुसुइया और फिर वह खुद भी कुएं में चली गईं। हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर उन्हें बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि स्वाति ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। 100 से ज्यादा ग्रामीण बचाव में जुटे थे हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुरुषोत्तम के मुताबिक, उस समय करीब 80 से 100 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, "कुआं लगातार फिसल रहा था। हमने आम के पेड़ के सहारे रस्सी बांधी और मैं सीधे कुएं में उतरा। नानी को बाहर निकाल लिया गया। घायल समानिया बाई जंघेला को सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ये खबर भी पढ़ें… पन्ना में खुदाई के दौरान कुआं धंसा, 5 की मौत पन्ना जिले के एक खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई। इसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई। इनके नाम आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल बताए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- जापान बना रहा दांत उगाने वाली दवा:स्पेन के गांव में फ्री घर और नौकरी; चीन ने 50 दिनों में गलने वाला प्लास्टिक बनाया
    Next Article
    Saiyaara के बाद मोहित सूरी की नई लव स्टोरी में फिर नजर आएगी आहान-अनीत की जोड़ी, शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment