Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल को लेकर मोहन भागवत के बयान की निंदा की

    9 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना लगातार जारी है। वे पिछले 12 दिनों से अपने घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। धवरैया ने 12 दिन पहले यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने उन्हें पदयात्रा निकालने से रोक दिया और घर में नजरबंद कर दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने धरना शुरू कर दिया। उन्हें सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। पंकज धवरैया ने बताया कि उन्होंने पदयात्रा के संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। धवरैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के यूजीसी बिल पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। मोहन भागवत ने कहा था कि सभी सवर्ण समाज को यूजीसी बिल स्वीकार करना चाहिए और यदि किसी को विरोध करना है तो वह कोर्ट का रुख करे। मोदी सरकार सनातनियों का कर रही अपमान... इस पर पलटवार करते हुए पंकज धवरैया ने सवाल उठाया कि जब वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे स्वीकार किया था। उन्होंने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार सभी सनातनियों का अपमान कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर, उड़े परखच्चे:सवा घंटे बाधित रहा लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक, इंजन भी क्षतिग्रस्त
    Next Article
    शाहजहांपुर में घायल परिवार ने उठाई मेडिकल जांच की मांग:डीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, परिवार पर हुआ था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment