Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर को दी धमकी:लिखा-मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा, अगला हमला इसपर होगा

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक और पोस्ट किया है। इस बार भीम आर्मी प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को धमकी दी है। उसने कहा- अगला हमला इस पर होगा, मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा। अपनी पोस्ट में उसने लिखा है- सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाला चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आ रहा है। अगला हमला इस पर होगा, बीच में न करनी सेना आए, न कोई संगठन, ये मेरा शिकार है अब तक पुलिस से क्यों दूर है स्वाति अघोरी? आशुतोष महाराज को धमकी देने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब तक स्वाति अघोरी से पुलिस की पकड़ से दूर क्यों? फेसबुक आईडी अब तक एक्टिव कैसे? कौन है स्वाति अघोरी? हमले में जांच से दूर क्यों स्वाति अघोरी? ऐसे कई सवाल अब खड़े हो रहे, क्योंकि उसी फेसबुक प्रोफाइल से धमकियां मिल रही हैं। जानिए आशुतोष महाराज पर हमला मामले में कैसे हुई स्वाति अघोरी की एंट्री रविवार (8 मार्च) सुबह 5 बजे चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ था। उनकी नाक काटने की कोशिश की गई थी। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने ट्रेन के बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हमले के 5 घंटे बाद करीब 10 बजे डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। इसी पर थोड़ी देर बाद दूसरा पोस्ट आया। लिखा- सत्य सनातन धर्म की जय हो। गोमाता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा। जो बीच में आएगा, आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा। बाद में हमले की जिम्मेदारी वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद रात करीब 8 बजे एक और पोस्ट की गई। इस बार लिखा था- लगता है, अब चर्चा में आ गई हूं। ये हमें गिरफ्तार करने आए हैं। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या, सूली पर चढ़ जाऊं, चलिए साहब। गिरफ्तारी इसलिए, क्योंकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गोमाता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है। अब उस फेसबुक अकाउंट के बारे में जानिए अकाउंट असली या फेक? 5 वजहों से बढ़ा शक स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट की भी हो रही जांच एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया था कि फेसबुक पर की गई इस पोस्ट को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आईपी एड्रेस, फेसबुक पेज और आईडी की भी जांच की जा रही है। प्रोफाइल और पोस्ट के आधार पर हमले से जुड़े संभावित तारों को खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियां पर सुबह से लग रही लंबी लाइनें, रात को जागकर कर रहे ऑनलाइन बुकिंग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 50 साल से 'मरा राजवाहा' फिर ‘जिंदा':सिंचाई विभाग ने फूंकी जान, 4 किमी टेल में कलकल बहा पानी, किसानों के चेहरों पर रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment