Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुवेंदु को मुख्यमंत्री बनने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा:सांसद बर्क ने ममता बनर्जी की हार पर कहा- सरकार बनाने वाले सभी सनातनी हैं

    8 hours ago

    2

    0

    संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने यह बयान पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के संदर्भ में दिया। सांसद बर्क ने कहा कि सरकार बनाने वाले सभी लोग सनातनी धर्म से ही संबंध रखते हैं। बर्क ने 'पीडीए समाज' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बात करते हुए कहा कि सभी समाज, धर्म और बिरादरी के लोग मिलकर काम करेंगे। उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बदलाव लाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित बर्क मंजिल पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शुभेंदु अधिकारी के बयान "ममता खत्म, अखिलेश की बारी है" पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कहने और होने में बहुत बड़ा अंतर होता है। बर्क ने शुभेंदु अधिकारी को पहले खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए संघर्ष करने और अपनी सीट पक्की करने की सलाह दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी भी या नहीं। सांसद बर्क ने भाजपा की नीतियों और "साम-दाम-दंड-भेद" जैसी रणनीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें लंबे समय तक नहीं चल पाएंगी। हिंदुओं या सनातन धर्म को कोसने के कारण डीएमके या पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने और मुख्यमंत्रियों के अपनी सीटें हारने के सवाल पर बर्क ने कहा कि जो भी लोग प्रदेश या देश में सरकार बना रहे हैं, वे सभी सनातन धर्म से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इसे भाजपा का हथकंडा बताया, जो धर्म के नाम पर वोटों का बंटवारा करती है। बर्क ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सनातनी हैं और कोई भी व्यक्ति अपने धर्म के खिलाफ कैसे सोच सकता है। उन्होंने भाजपा पर 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड फौजी की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा:शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, जान से मारने की धमकी
    Next Article
    गैर इरादतन हत्या में युवक को 5 साल कैद:180 रुपए के झगड़े में डंडे से पीटा था, विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए DGP को आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment