Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा कर्मियों को आउटसोर्स में शामिल न करने की मांग:MD के पत्र से असंतोष, ऊर्जा मंत्री के नाम चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश के विभिन्न विद्युत वितरण निगमों में कार्यरत लगभग 78,000 संविदा कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में शामिल न किया जाए। इस आग्रह के बाद संविदा कर्मियों में असंतोष व्याप्त है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे वे कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। इस संबंध में, विद्युत निविदा संविदा कर्मचारी सेवा संघ ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को मुख्य अभियंता के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि यदि संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम से बाहर रखा जाता है, तो उन्हें आउटसोर्स निगम द्वारा निर्धारित मानक वेतन का लाभ नहीं मिलेगा। संघ के अनुसार, उन्हें विभाग द्वारा सीधे भुगतान की सुविधा से भी वंचित रहना पड़ेगा और वर्तमान की तरह ठेकेदारों के माध्यम से ही भुगतान मिलता रहेगा। भविष्य निधि का भुगतान ठेकेदार द्वारा किया जाता है। आउटसोर्स निगम में शामिल होने पर यह विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में संविदा कर्मियों के लिए कोई सेवा नियमावली नहीं है, जबकि आउटसोर्स निगम के तहत नियमावली बनाए जाने की बात कही गई है। संघ ने बताया कि संविदा कर्मियों की मनमानी छंटनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आउटसोर्स निगम में शामिल होने से उन्हें सेवा सुरक्षा मिलने की संभावनाएं हैं, जो वर्तमान स्थिति में उपलब्ध नहीं है। महासंघ ने ऊर्जा मंत्री से निवेदन किया है कि ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को शोषण से बचाने और उन्हें उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा सेवा स्थिरता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में सम्मिलित किया जाए। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाता है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके तहत, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। इसके बाद, 7 मई 2026 (गुरुवार) को प्रदेश के हर जिले में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार होगा। कोई न्यायोचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो महासंघ प्रदेश के प्रत्येक जनपद में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को विवश होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आसमान से बरस रही आग:हीटवेव के बीच प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, डीएम का आदेश नहीं माना
    Next Article
    पीलीभीत में सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद ठप:भाकियू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पानी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment