Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्याना में सबसे अधिक 1.66 लाख महिला मतदाता:बुलंदशहर में महिला मतदाता होंगी निर्णायक

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर। जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन (10 अप्रैल 2026) के आंकड़े सामने आ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 23,68,222 मतदाता हैं, जिनमें 12,71,204 पुरुष, 10,96,970 महिलाएं और 48 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्याना विधानसभा (166,616) में सबसे अधिक महिला मतदाता दर्ज की गई हैं, जबकि शिकारपुर विधानसभा (140,629) में सबसे कम महिला मतदाता हैं। यह अंतर प्रशासन के लिए भविष्य की रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया, जिसके चलते 51,963 नई महिला मतदाता सूची में शामिल हुईं। साथ ही 18-19 आयु वर्ग में 23,028 नए युवा मतदाता भी जोड़े गए। विधानसभा वार मतदाताओं का विवरण विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल सिकन्द्राबाद 190468 164547 2 355017 बुलन्दशहर 187688 164454 11 352153 स्याना 192274 166616 2 358892 अनूपशहर 182372 155139 14 337525 डिबाई 169069 145347 5 314421 शिकारपुर 164540 140629 3 305172 खुर्जा (अ.जा.) 184793 160238 11 345042 प्रशासन के अनुसार, 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 के बीच प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया। इस दौरान 1,18,379 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 10,506 नाम विलोपित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा लगातार समीक्षा और राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली के लिसाढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत:सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीण खाली हाथ लौटे
    Next Article
    मधुबाला की बायोपिक में धुरंधर फेम एक्ट्रेस की चर्चा:दावा- लीड रोल में सारा अर्जुन नजर आ सकती हैं, आधिकारिक घोषणा बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment