Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सियासत के शिखर पुरुष...8931 दिन सत्ता का स्वाद चखा! PM मोदी ने कितने रिकॉर्ड बना दिए?

    1 hour from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे वक्त तक सरकार के प्रमुख रहने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। पवन कुमार चामलिंग ने 8930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल को मिलाकर 8931 दिन पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान भी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सीएम बने रहने का रेकॉर्ड बनाया था। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है' आज, पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं।इसे भी पढ़ें: Shaheed Diwas 2026 | 'भारत माता के वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरित करेगा', PM Modi ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमनवे लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं और उन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। अपने राजनीतिक करियर में, वे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे अधिक पूर्व अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। सत्ताधारी भाजपा और उसके राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सहयोगियों के नेताओं से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक युग को आकार दिया है। चाहे वह गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास में नए मील के पत्थर स्थापित करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है। इसे भी पढ़ें: सत्ता के शीर्ष पर 8931 दिन! PM Modi ने तोड़ा Pawan Chamling का Record, बने नंबर-1 लीडर उपलब्धि पर मंत्रियों ने सराहाः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाईदेते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है कि पीएम मोदी भारत में सरकार का प्रमुख बनकर सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। राष्ट्र और जनता के प्रति अटूट समर्पण ही पीएम की पहचान है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि अथक सेवा और अडिग संकल्प से हासिल एक ऐतिहासिक उपलब्धि ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Transgender Amendment Bill-2026: क्‍या है ट्रांसजेंडर विधेयक 2026, जानें-देशभर में क्यों हो रहा इसका विरोध
    Next Article
    लाखों में बेचे इमली के बीज, बाघ की खाल से डराया! जानें Ashok Kharat Case की पूरी Investigation Report

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment