Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में लोहिया जयंती पर सपा का कार्यक्रम:जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

    2 hours ago

    2

    0

    इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इटावा में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी लोग कंपनी गार्डन स्थित लोहिया पार्क पहुंचे, जहां लोहिया जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। विचारों और नीतियों पर डाला प्रकाश कार्यक्रम के दौरान सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन, संस्मरणों, नीतियों और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोहिया जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ें। विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, सर्वेश शाक्य, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, विक्की गुप्ता, जितेंद्र यादव मोना, राजकुमार यादव, मयंक बिठौलिया, मनोज राणा, संतोष राठौर, प्रवीण कुशवाहा, प्रदीप सोनी, दीपक पाल, रामवीर सिंह यादव, आदित्य गोविंद यादव, किशन यादव, रवि यादव, मनोज यादव, संतोष राजपूत, सुघर सिंह दोहरे, रविंद्र यादव, कपिल यादव, राजेश यादव, देवेंद्र यादव, पुष्पेंद्र गोयल, अवनीश आगमन, दीपू यादव, लाला यादव और अरविंद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन में उड़ीसा से आता था गांजा, 2तस्कर अरेस्ट:भुवनेश्वर-आनंद विहार ट्रेन से बिना टिकट कर रहे थे सफर, टीटी ने पकड़ा था
    Next Article
    कल्याणपुर के जेएस केयर हॉस्पिटल में बिल को लेकर हंगामा:परिजनों ने लगाया मनमाना बिल बनाने और इलाज में लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment