Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का चौथा दिन:होलकर में आज जम्मू-कश्मीर-बिहार की भिड़ंत, शाम को रेलवे-हरियाणा के बीच मुकाबला; दर्शकों को फ्री एंट्री

    4 hours ago

    1

    0

    सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का रोमांच इंदौर में चौथे दिन भी जारी रहेगा। शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों को दो मैदानों पर कुल चार मुकाबले देखने को मिलेंगे। होलकर स्टेडियम में पहला मैच सुबह 11 बजे जम्मू-कश्मीर और बिहार के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला शाम 4.30 बजे रेलवे और हरियाणा के बीच होगा। दूसरी ओर डेली कॉलेज मैदान पर भी दो मैच खेले जाएंगे। यहां सुबह 9 बजे पंजाब और तमिलनाडु की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि दोपहर 1.30 बजे दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। ऐसे में शहर के क्रिकेट प्रेमियों के पास घरेलू क्रिकेट की प्रतिभाओं और देश की प्रमुख टीमों के खिलाड़ियों को करीब से खेलते देखने का मौका रहेगा। होलकर में शाम का मैच फ्लड लाइट में होलकर स्टेडियम में दिन का दूसरा मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा। यह मैच फ्लड लाइट में खेला जाएगा। शाम के मुकाबले को देखते हुए टीमें रोशनी में खेलने की परिस्थितियों के अनुरूप तैयारी कर रही हैं। खिलाड़ियों के लिए पिच का मिजाज, उछाल और मैदान की परिस्थितियां अहम रहेंगी। डेली कॉलेज में भी क्रिकेट का रोमांच डेली कॉलेज मैदान पर सुबह से ही क्रिकेट का माहौल रहेगा। पंजाब और तमिलनाडु के बीच सुबह 9 बजे मुकाबला शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे दिल्ली और सौराष्ट्र की टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस तरह चौथे दिन इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों को चार मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। दोनों मैदानों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा के चलते दर्शक अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ा सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलिंगटन टेस्ट- पहली पारी में भारत का स्कोर 79/0:जायसवाल और राहुल में फिफ्टी पार्टनरशिप; न्यूजीलैंड 368 पर ऑलआउट
    Next Article
    सिराज को बाहर रखने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने उठाए सवाल:गावस्कर बोले- उन्होंने कभी भारत को निराश नहीं किया; शास्त्री भी फैसले से नाराज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment