Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM ने कस्तूरबा विद्यालय, गौशाला का निरीक्षण किया:खामियां मिलने पर अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए

    12 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने मंगलवार को क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं, जिस पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय अहमदनगर और कुम्भी ब्लॉक स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के खानपान, शिक्षा व्यवस्था और आवासीय सुविधाओं की गहन जांच की। शाम के नाश्ते में भुने चने न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए और उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। छात्राओं को स्व-जनगणना के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने नगरपालिका गोला क्षेत्र के मुड़ा सरकटा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। यहां कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें अधूरे अभिलेख, अपर्याप्त भूसा स्टॉक और बारिश के पानी की जर्जर निकासी व्यवस्था शामिल थी। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) गोला और जूनियर इंजीनियर (जेई) को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगली समीक्षा में सुधार न पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकर स्मारक में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो:लखनऊ में 18.40 करोड़ की लागत से तैयार, 30 मिनट में दिखेगा बाबा साहेब का संघर्ष
    Next Article
    बड़ा मंगल पर नाका हनुमानगढ़ी में केले और लड्‌डू भोग:महंत रामदास ने भक्तों में प्रसाद के साथ ओआरएस के पैकेट भी बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment