Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM ने कुत्ते के काटने पर मांगी 8 दिन छुट्‌टी:एप्लीकेशन पर अंगूठा लगाया: बलिया DM से कहा- लगातार खून बह रहा है

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में SDM ने कुत्ते के काटने पर DM से 8 दिन की छुट्‌टी मांगी। लेटर में लिखा- कुत्ते ने मेरे दोनों हाथ में काट लिया है। जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है। मैं अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहा हूं। डॉक्टरों ने मुझे किसी अच्छे संसथान और विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है। इसलिए मुझे 6 मार्च से 13 मार्च तक अवकाश की अनुमति दी जाए। इसके बाद डीएम ने उन्हें 8 दिन के अवकाश की अनुमति दे दी। लेटर पर अंगूठा लगाया मामला बैरिया तहसील का है। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने 5 मार्च को डीएम को लेटर लिखकर उनसे छुट्‌टी मांगी थी। लेटर पर सिग्नेचर की जगह अंगूठा लगाया था। आलोक प्रताप सिंह 2023 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी हैं। घरेलू काम कराने का लगा था आरोप आलोक प्रताप सिंह को 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यभार दिया गया था। जनवरी 2026 में, उन पर एक होमगार्ड जवान द्वारा ड्यूटी से हटाकर घरेलू काम कराने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, तहसील में दलालों की सक्रियता को लेकर भी पूर्व विधायक ने उनपर ऊपर सवाल उठाया था। वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया- छुट्टी का आवेदन दिया गया है। एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है। हाथ में प्लास्टर लगने की वजह से लिखने में असमर्थ हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भाजपा ने प्रदेश में गुंडा राज से मुक्ति दिलाई':झांसी में ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित, मां पीताम्बरा का दर्शन करेंगे
    Next Article
    लखनऊ एयरपोर्ट की 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द:दुबई, अबूधाबी, दम्माम और शारजाह रूट प्रभावित, मस्कट और रियाद की उड़ानें ही संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment