Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM ने सोनौली गैस गोदाम पर छापा मारा:महराजगंज में जमाखोरी, कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त

    5 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने पुलिस बल के साथ सोनौली स्थित आदित्य शंकर गैस गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की दिक्कत से बचाने और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने गैस वितरण प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने गैस एजेंसी के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की और वितरण रजिस्टर तथा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों का पूरा हिसाब-किताब खंगाला। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों, जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सोनौली स्थित आदित्य शंकर इंडियन गैस सर्विस के अधिकारियों को गैस वितरण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की कमी को लेकर घबराएं नहीं, क्योंकि एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी न करे, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलू के दाम गिरे, किसान आर्थिक संकट में:मैनपुरी में किसान कांग्रेस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
    Next Article
    गोरखपुर एम्स में 80 हजार में नौकरी मिलेगी:झांसा देकर जालसाजों ने हड़प लिए रुपए, बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment