Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI से KGMU 18 मिनट में पहुंचाया लिवर:लखनऊ पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड मरीज से 3 को दी नई जिंदगी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 42 साल के ब्रेन डेड मरीज से 3 लोगों को नई जिंदगी मिली है। इसके साथ ही दो लोगों की आंखों की रोशनी भी लौटी है। मरीज SGPGI के अपेक्स ट्रॉमा में भर्ती था। रविवार 22 फरवरी को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके परिजनों की काउंसलिंग उसके ऑर्गन (अंदरूनी अंग) दान करने के लिए की। जैसे ही परिजन राजी हुए, डॉक्टरों ने फौरन प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले दोनों किडनी को ट्रांसप्लांट के लिए वहीं निकाल लिया गया। उसके बाद KGMU को लिवर के लिए सूचना देते हुए पुलिस की मदद मांगी गई। पुलिस ने मरीज की एंबुलेंस को 2 गाड़ियों से एस्कॉर्ट करते हुए दोनों के संस्थान के बीच की 14 किमी की दूरी 18 मिनट में तय करवा दी। 2 तस्वीरें देखिए… रविवार शाम हजरतगंज का अचानक थमा ट्रैफिक लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर बनने से अचानक रविवार शाम हजरतगंज चौराहे का ट्रैफिक थम गया। लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा रहा कि बिना किसी व्यवधान के महज 18 मिनट के भीतर एंबुलेंस KGMU पहुंच गई। इस दौरान आम लोगों भी एंबुलेंस देख ट्रैफिक सपोर्ट देने के लिए ठहरते नजर आए। लखनऊ पुलिस के अनुसार, ब्रेन डेड मरीज की एंबुलेंस को शाम 6:14 बजे SGPGI से निकाला गया। उसके बाद 2 गाड़ियों से एस्कॉर्ट करते हुए 6:32 बजे KGMU पहुंचा दिया गया। इस दौरान तेलीबाग-कैंट-हजरतगंज रूट से एंबुलेंस निकाली गई। रास्ते में पड़ने वाले सभी ट्रैफिक पोस्ट और चौकियों को पहले से अलर्ट कर दिया गया था। 7 फरवरी को दुर्घटना में हुए थे घायल मरीज लखनऊ के संदीप कुमार (42) थे। वह 7 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज कई अस्पतालों में चला, पर इस दौरान उन्हें राहत नहीं मिली। 21 फरवरी को परिजनों ने उन्हें SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कराया। अगले ही दिन 22 फरवरी को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद SGPGI के डॉक्टरों ने परिजनों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए राजी किया। अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट की दिशा में कदम बढ़ाए गए। दो किडनी, एक लिवर और आंखों को रिकवर किया गया। इनमें से लिवर और आंखों को KGMU भेजकर वहां के मरीजों के उपयोग में लाने के लिए भेजा गया। जबकि दोनों किडनी को SGPGI के मरीजों को ही ट्रांसप्लांट किया गया। इस दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 18 मिनट के भीतर SGPGI से लिवर और आंख KGMU भेजी गई। KGMU में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मौजूद SGPGI में ब्रेन डेड से दोनों किडनी लेकर यहां के जरूरतमंद मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। जबकि लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा फिलहाल SGPGI में मौजूद नहीं हैं। जबकि KGMU में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाता हैं। यही कारण रहा कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर KGMU भेजा गया। साथ ही दोनों आंखे भी भेजी गई। उन्हें KGMU के आई बैंक में रखा जाएगा। 20 साल बाद SGPGI को मिला अवसर SGPGI के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद ने बताया कि मSGPGI में ही दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट हो रहा हैं। दोनों महिला हैं। इनमें से एक उन्नाव और दूसरी मैनपुरी की निवासी हैं। दोनों का किडनी ट्रांसप्लांट चल रहा है। रात 10:30 बजे तक दोनों किडनी ट्रांसप्लांट होने की उम्मीद है। जबकि, लिवर ट्रांसप्लांट के लिए KGMU के मरीज को लिवर डोनेट किया गया है। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 साल बाद SGPGI को खुद ऐसा ब्रेन डेड मरीज मिला है, जिसके ऑर्गन्स से जरूरतमंदों को नई जिंदगी दी जा सके। इससे पहले जब मैं खुद यहां का रेजिडेंट डॉक्टर था, तब एक ऐसा अवसर मिला था। अच्छी बात यह है कि लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर जागरूक हो रहे हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… छत से गिरे मासूम के आरपार हुई लोहे की छड़ : KGMU के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, 4 घंटे चली जटिल सर्जरी KGMU के डॉक्टरों ने बेहद गंभीर रूप से घायल 3 साल के मासूम को नया जीवन दिया है। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी कार्तिक जन्माष्टमी के दिन अचानक से छत से बाउंड्री वॉल की रेलिंग पर गिर गया। जिसके चलते नुकीली लोहे की रॉड उसके सिर के आरपार हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने संसद में कुर्सी घेरने पर चुप्पी तोड़ी:कांग्रेस से बोले- महिला सांसदों को भेजकर, सीट पर कब्जा करके प्रधानमंत्री नहीं बन सकते
    Next Article
    घर में घुसकर लूट व मारपीट करने वाला सिपाही गिरफ्तार:एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद दार्जलिंग ने पकड़ा, कैबिनेट मंत्री के सचिव की पत्नी को किया परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment