Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोएब किदवई हत्याकांड, 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ:गैर प्रांत से जुड़े तारों की आशंका, जांच में तेजी

    16 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी (50) की दिनदहाड़े हुई हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, जांच में तेजी लाई गई है और पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल समेत तीन अलग-अलग हथियारों के खोखे बरामद हुए हैं, जिससे हमलावरों की संख्या तीन या उससे अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। महंगे और आधुनिक हथियारों के उपयोग से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारों के तार गैर-प्रांतीय गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह वारदात 13 फरवरी की दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी साजिया खान की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में NHM, आउटसोर्स कर्मियों का सत्यापन टला:डिप्टी सीएम के दौरे के कारण नई तारीखें घोषित, लगातार मिल रही थीं शिकायतें
    Next Article
    पति की हत्या के बाद 5KM पैदल मायके गई पत्नी:दो बच्चों को पहले ही नन्द के घर था भेजा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment