Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति की हत्या के बाद 5KM पैदल मायके गई पत्नी:दो बच्चों को पहले ही नन्द के घर था भेजा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

    15 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के अमित सिंह हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी शिल्पी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी और शिल्पी का प्रेमी दीपक सिंह तीन दिनों बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मंगलवार शाम शिल्पी सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले, मंगलवार को ही अमित के शव का अंतिम संस्कार धोपाप घाट पर किया गया। परिजनों ने नायब तहसीलदार अभय राजपाल को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनी। घटना रविवार तड़के की है, जब शिल्पी का प्रेमी दीपक सिंह उनके घर पहुंचा। उसने धारदार हथियार से अमित के गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इस दौरान शिल्पी ने कोई विरोध नहीं किया। पति को तड़पता छोड़कर वह अपने एक बच्चे के साथ पांच किलोमीटर पैदल चलकर मायके पहुंच गई। वहीं से उसने मुंबई में मौजूद अपने देवर अजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शिल्पी ने अपने दो अन्य बच्चों को घटना से पहले ही प्रतापगढ़ में अपनी ननद के घर भेज दिया था। अमित सिंह और शिल्पी ने करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। अमित मुंबई में ट्रक चलाता था और परिवार के साथ वहीं रहता था। कुछ महीने पहले मुंबई में ही अमित की दोस्ती कोतवाली देहात के कामतागंज निवासी दीपक सिंह से हुई। दीपक अक्सर अमित के घर आता-जाता था, जिससे उसकी शिल्पी से घनिष्ठता बढ़ गई। अमित ने परिवार को गांव भेज दिया, जिसके कुछ समय बाद दीपक भी गांव लौट आया और चोरी-छिपे अमित के घर आने लगा। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। घटना से एक दिन पहले महाशिवरात्रि के अवसर पर जनवारी नाथ धाम पर दर्शन के दौरान अमित ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। उस समय दीपक भी वहीं मौजूद था। इस बात से नाराज होकर उसने कुछ ही घंटों में अमित की हत्या कर दी। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस की टीमें दीपक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब किदवई हत्याकांड, 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ:गैर प्रांत से जुड़े तारों की आशंका, जांच में तेजी
    Next Article
    जौनपुर के दो आरोपी युवक गिरफ्तार:सुलतानपुर में मेला से दो किशोरियों को किया किडनैप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment