Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा:ममता को घर में हराना है, TMC को खाड़ी में फेंक दो; शाह को काले झंडे दिखाए

    11 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो किया। उन्होंने कहा- मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूं। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता। शाह का काफीला जब कालीघाट पहुंचा, जहां से ममता का घर कुछ ही दूर है वहां पर TMC कार्यकर्ता ने काफीले के सामने जय बांग्ला और ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे लगाए। सिर पर काला कपड़ा बांधे लोगों ने अमित शाह गो बैक के नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए। इसके बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प होने लगी। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और भीड़ पर कंट्रोल किया। इससे पहले शाह ने कोलकाता में रैली में कहा- सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि सिर्फ नंदीग्राम में ही नहीं बल्कि हमें ममता को उनके घर में भी हराना होगा। दरअसल, सीएम ममता पश्चिम बंगाल की भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को दोनों सीट से मैदाना में उतारा है। चुनाव से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स पांच राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP ने राघव-चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता से पद हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय ना दिया जाए, चार साल से सांसद हैं
    Next Article
    I-PAC के दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर ED की रेड:कोयला घोटाले से जुड़ा मामला, कंपनी ममता की पार्टी TMC का चुनाव मैनेजमेंट देख रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment