Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 12 एकड़ गेहूं की फसल जली:फायर ब्रिगेड एक घंटे लेट पहुंची, किसान बोले- कर्ज और पत्नी का जेवर गिरवी रखा था

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर जिले में करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना मंगलवार दोपहर बंडा थाना क्षेत्र केपडरिया दलेलपुर गांव हुई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल विभाग की टीम सूचना के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। यह घटना पडरिया दलेलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां कई किसानों ने बटाई पर खेत लेकर गेहूं की फसल लगाई थी। इनमें वेदराम, संत कुमार, रामौतार, शेर सिंह, लज्जावति, गुड्डू और प्यारी जैसे किसान शामिल हैं। फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी। मंगलवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। चूंकि सभी खेत एक-दूसरे से जुड़े हुए थे, आग तेजी से कई किसानों की फसल तक फैल गई और विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी। डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। किसानों के अनुसार, इस आगजनी में उन्हें लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर और अपनी पत्नियों के जेवर गिरवी रखकर यह फसल तैयार की थी। एक किसान ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन ठेके पर लेकर फसल लगाई थी और लागत के लिए पत्नी के जेवर गिरवी रखे थे। किसानों ने कहा कि राजस्व की टीम सूचना के बाद गांव आई थी। वह नुकसान का आंकलन कर लिखापढ़ी करके लेकर गए हैं। फिलहाल, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के तीन विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात:विकास कार्यों की चर्चा, रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण की मांग
    Next Article
    युवक की हत्या करने में आरोपी को उम्रकैद, एक बरी:झगड़े का समझौता करने के लिए चकेरी में बुलाकर मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment