Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान:एमडी समेत 4 के खिलाफ FIR, सुसाइड नोट में प्रताड़ना के आरोप

    9 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक चीनी मिल कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और ऑडियो में मृतक ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मिल प्रबंधन के एमडी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज कुमार गंगवार (40) ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के भौरखेड़ा गांव का है। भौरखेड़ा गांव निवासी मनोज गंगवार बजाज शुगर हिंदुस्तान लिमिटेड, मकसूदापुर में गन्ना विभाग में कार्यरत थे। 2010 से नौकरी कर रहे थे। उनकी शादी तिलहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी नीरजा से हुई थी। उनके परिवार में बेटी सृष्टि और बेटा सक्षम हैं, जो पीलीभीत के बीसलपुर में मामा के घर रह करके पढ़ाई करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मनोज अपनी पत्नी और बच्चों को बीसलपुर छोड़कर वापस घर लौटे थे। रात में वह कमरे में सोने चले गए, लेकिन सुबह तक फोन न उठाने पर पत्नी ने परिचितों को फोन कर हालचाल लेने को कहा। जब लोग घर पहुंचे तो मनोज का शव कमरे में मिला। सुसाइड नोट और ऑडियो में लगाए आरोप मौके से पुलिस को सुसाइड नोट और दो ऑडियो क्लिप मिले हैं। नोट में मनोज ने चीनी मिल के एमडी अजय शर्मा, यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह और बीपी शुक्ला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि मिल प्रबंधन द्वारा लगातार परेशान किए जाने से वह यह कदम उठा रहे हैं। ऑडियो में भी उन्होंने अपने एक परिचित से बातचीत में इसी तरह के आरोप दोहराए हैं और बच्चों की देखभाल की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके कुछ सहयोगियों का इस मामले में कोई दोष नहीं है। पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप मृतक की पत्नी नीरजा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मिल के अधिकारी उनके पति को आए दिन नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। एक बार उन्हें नौकरी से निकाला भी गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। मिल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पूरा मिल प्रबंधन शोक में है। उन्होंने कहा कि परिवार की नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाना गलत है। प्रबंधन ने कहा कि बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने बताया- मामले में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मौके से कुछ ऑडियो और पत्र मिले हैं, जिनमें प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिनसे बातचीत की जा रही है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेटा अलर्ट से आगरा पुलिस ने बचाई छात्र की जान:लोकेशन ट्रेस कर 11 मिनट पर घर पहुंचे, जहर पीने से पहले छीनी बोतल
    Next Article
    49.20 लाख की बैंक धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार:नाम बदलकर रहता आ रहा था आरोपी, पत्नी पहले जा चुकी है सलाखों के पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment