Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कांग्रेसियों के विरोध से जेसीबी वापस लौटी:नाला निर्माण के लिए हटाया जा रहा था अतिक्रमण, जिलाध्यक्ष बोले-पहले रहने की व्यवस्था कराओ

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी को कांग्रेसियों के विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। ककरा स्थित मामूड़ी में नगरीय जन निकासी योजना के तहत नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अस्थायी घरों को हटाने का कार्य शुरू हुआ, जिसका स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। नगर निगम की टीम मामूड़ी में नाले के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। कुछ गरीब परिवारों ने पुरानी खाली पड़ी रेलवे लाइन पर बांस-बल्ली और पन्नी से अपने अस्थायी आशियाने बना रखे थे। इन घरों को गिराने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और बिना किसी पूर्व व्यवस्था के गरीबों को बेघर कर रहे हैं। लोगों को सूचना देकर ही अतिक्रमण हटाया जा रहा रजनीश गुप्ता ने कहा कि इस समय मौसम खराब है और कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन बेघर परिवारों को कहां जाना होगा? उन्होंने मांग की कि पहले इन लोगों के लिए रहने की उचित व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अभी पिछली गलती हम भूले नहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि दरी और माइक हर समय गाड़ी में पड़ा रहता है। विकास के नाम पर जनता को तंग मत करो। जिलाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी से फोन पर वार्ता कर इन परिवारों के रहने के लिए उचित प्रबंध न होने तक इस कार्यवाही को रोकने की मांग की जिस पर जेसीबी कार्यवाही को रोक दिया गया। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि नाले का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण नही है लेकिन जितना अतिक्रमण है उसको हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी बोला गया था। उन्होंने कहा कि लोगों को सूचना देकर ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में छात्राओं ने संभाली थानों की कमान:मेधावी बालिकाएं बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, समझीं पुलिसिंग की जिम्मेदारियां
    Next Article
    फसल नुकसान पर किसान 72 घंटे में शिकायत करें:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment