Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में खेत में दवा लगाते समय किसान की मौत:परिजनों ने तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खेत में दवा लगाते समय एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जैतीपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अमोल के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमोल अपने पीछे पत्नी राधिका और तीन बच्चों को छोड़ गए। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अमोल के पास एक बीघा खेत था और वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर अमोल अपने एक साथी के साथ अपने खेत पर दवा लगाने गए थे, जो उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है। बताया गया है कि जब उनका साथी दवा लगा रहा था, तब अमोल बैठ गए। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और अमोल को अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमोल के पास एक बीघा खेती है ।उतनी खेती से परिवार का खर्च नही चल पाता था। अमोल इसके अलावा मेहनत मजदूरी करते थे। जिससे परिवार का खर्च चलता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में डीएवी फ्लाईओवर पर रोटरी तैयार:एक करोड़ से बनी, जाम-दुर्घटनाएं होंगी नियंत्रित
    Next Article
    इटावा में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:बेटे-बहू पर हत्या का आरोप, बेटे ने आरोपों को झूठा बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment