Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:बेटे-बहू पर हत्या का आरोप, बेटे ने आरोपों को झूठा बताया

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के समसपुर गांव में 50 वर्षीय रमाकांती का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के भाई ने बेटे और बहू पर तीन साल से प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं बेटा इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में हड़कंप समसपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर रमाकांती का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद मृतका के भाई कृष्ण कुमार का आरोप है कि पांच बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर बेटा और बहू पिछले तीन साल से रमाकांती को परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि बेटे और बहू ने घर पर कब्जा कर लिया था और रमाकांती को बाहर कर दिया था। इसके बाद वह पशु बाड़े में रहने लगी थीं। भाई ने यह भी कहा कि पशु बाड़े की जमीन बेचने का दबाव भी बनाया जा रहा था। शादी में मदद न करने का आरोप परिजनों के अनुसार रमाकांती ने अपनी बेटी की शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इस दौरान बेटे और बहू ने किसी तरह की मदद नहीं की। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। भाई का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। सहेली ने जताई हत्या की आशंका मृतका की सहेली कुसुम लता उपाध्याय ने कहा कि रमाकांती आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थीं। उनका कहना है कि वह कभी पेड़ पर नहीं चढ़ती थीं, ऐसे में पेड़ से लटककर जान देना संभव नहीं लगता। उन्होंने आशंका जताई कि या तो उन्हें इतना परेशान किया गया कि उन्होंने मजबूरी में कदम उठाया या फिर उनकी हत्या कर शव लटका दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर विवाद इटावा पोस्टमार्टम हाउस पर महिला की मौत को लेकर भाई और बेटे के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सहेली और परिजनों ने बेटे को जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि आरोपी बेटा लगातार यह कहता रहा कि उसने न तो मां को प्रताड़ित किया और न ही हत्या की, बल्कि उसकी मां ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने सभी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल इस घटना को लेकर तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में खेत में दवा लगाते समय किसान की मौत:परिजनों ने तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में बचपन की सहेलियां ट्रेन से कटीं:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment