Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लाखों की चोरी का खुलासा:दो नाबालिग गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा के जेवरात बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने पांच दिन पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इन नाबालिगों ने एक मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी हुए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं। यह घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सिऊरा गांव में विजरात सिंह के मकान में 15 और 16 अप्रैल की मध्यरात्रि को हुई थी। चोर छत के रास्ते जीने पर लगे ताले को तोड़कर घर में घुसे थे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पीड़ित विजरात सिंह ने 18 अप्रैल को चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ही दो नाबालिगों, जिनकी उम्र 15 से 16 साल है, ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों नाबालिगों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे अपने हिस्से में आए आभूषणों को बेचने के लिए निकले थे। पुलिस ने उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी से प्राप्त सोने-चांदी के आभूषण और नगद धनराशि उन्होंने आपस में बांट ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि वादी द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर पकड़े जाने के डर से वे अपने-अपने हिस्से के आभूषण लेकर शहर से बाहर जाने का प्रयास कर रहे थे। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत जेवर बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिलेंडर ना मिलने पर एजेंसी पर हंगामा:दिव्यांग को बाहर फेंकने का आरोप, सुबह 6 बजे से लाइन में खड़ा था
    Next Article
    फॉर्च्यूनर का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार टकराया:लखनऊ में युवक बेहोश हुआ, पैर की 2 हडि्डयां टूटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment