Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मुर्गा दंगल कराने पर FIR:सोशल मीडिया पर वीडियो देख पुलिस ने लिया एक्शन, जीत-हार पर लगी थी पैसों की बाजी

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में मुर्गा लड़वाकर जुआ खिलाने के आरोप में तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और शिकायतें मिलने के बाद की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल, चोरी-छिपे एक बाग में जुए की बाजी लगाकर मुर्गों को लड़ाया गया था, जिसके दो वीडियो सामने आए थे। लोगों ने पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इन वीडियो को अपलोड कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद थाने से वायरल वीडियो की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना कांट थाना क्षेत्र के रावतपुर में हुई। आरोप है कि शाहजहांपुर के अलीजई निवासी सुहेल खां उर्फ बॉर्डर, रावतपुर के रहने वाले वासिद और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 25 अप्रैल को रावतपुर के पास एक आम के बाग में मुर्गों की जीत-हार पर जुआ खेलाया। रावतपुर में प्रत्येक बुधवार को जानवरों का बाजार लगता है और बाजार से कुछ दूरी पर ही यह घटना हुई। एसआई मुनाजिर हुसैन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया - सोशल मीडिया पर शिकायत आने के बाद मौके पर जांच की गई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। कांट थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो कितने दिन पुराना है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM कल देंगे 613 करोड़ के विकास की सौगात:गोरखपुर पहुंचे; 3 राज्यों में जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई
    Next Article
    मैनपुरी में जेब में रखा मोबाइल फटा,युवक लोअर उतारक फेंका:जांघ पर आई झुलसन; सुबह टहलकर घर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment