Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद बच्चों ने पहली बार कहा ‘मम्मी-पापा’:बच्चों की आवाज सुन खुश हुए परिजन, कानपुर में सरकारी योजना से हुआ इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी ने मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में ऐसे कई बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए, जो कभी सुन और बोल नहीं पाते थे, लेकिन अब अपने माता-पिता को ‘मम्मी-पापा’ कहकर पुकार रहे हैं। यह भावुक क्षण देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। कार्यक्रम में अलसमद, आराध्या मिश्रा, ईमान खान, नायमा सिद्दीकी और मोहम्मद उवैस जैसे बच्चों के परिवारों ने बताया कि पहले उनके घरों में सन्नाटा रहता था। बच्चे न तो किसी की आवाज सुन पाते थे और न ही अपनी बात कह पाते थे। मोहम्मद उवैस की मां ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद जब उनके बेटे ने पहली बार ‘मम्मी-पापा’ कहा, तो वह उनके जीवन का सबसे खुशी भरा पल था। इसी तरह नायमा सिद्दीकी की मां ने भी बताया कि ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे उनकी बेटी में सुधार हुआ और अब वह सामान्य बच्चों की तरह संवाद करने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार कॉक्लियर इम्प्लांट मूक-बधिर बच्चों के लिए बेहद प्रभावी सर्जरी है। इसके बाद बच्चे ध्वनियां सुनने लगते हैं और नियमित स्पीच थेरेपी से बोलना भी सीख जाते हैं। यह सर्जरी कम उम्र, खासकर 1 से 5 वर्ष के बीच अधिक प्रभावी मानी जाती है। यह सर्जरी सरकार की योजना के तहत कराई गई, जिसमें प्रति बच्चे करीब छह लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह मदद बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जिले के इम्पैनल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में यह ऑपरेशन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कम उम्र के ऐसे बच्चों की समय से पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे सामान्य जीवन जी सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में सगीर हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों ने कबूला जुर्म, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम
    Next Article
    पत्नी पर तेजाब हमला, पति को 10 साल जेल:संभल में 50 हजार जुर्माना भी लगा, मां-भाई को कोर्ट ने बरी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment