Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में निजी स्कूल के छात्रों के अभिभावक परेशान:दुकानदार पर पुराना कोर्स देने का आरोप, स्कूल प्रिंसिपल पर भी सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में निजी स्कूल के छात्रों के अभिभावक कोर्स को लेकर परेशान हैं। एक अभिभावक ने दुकानदार पर गुमराह कर पुराना कोर्स बेचने का आरोप लगाया है, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य पर भी सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर निवासी दिलदार खां अपने बेटे उजैव के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उजैव शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। दिलदार खां का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए खिरनी बाग स्थित एक दुकान से पांच हजार रुपये में कक्षा 9 का कोर्स खरीदा था। उनके पास खरीद का बिल भी सुरक्षित है। अभिभावक के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि खरीदा गया कोर्स वर्तमान सत्र के लिए मान्य नहीं है और नया कोर्स लागू होने के बाद ही पढ़ाया जाएगा। इससे स्पष्ट होता है कि दुकानदार ने उन्हें गुमराह कर पुराना कोर्स बेच दिया। दिलदार खां ने कहा कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उनका बेटा स्कूल गया, तो उन्हें भी बुलाया गया और प्रधानाचार्य ने उनसे पूछा कि वे बच्चे को स्कूल ड्रेस में कलेक्ट्रेट क्यों ले गए थे। पीड़ित अभिभावक ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में युवक पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप:तीन बच्चों की मां ने शादी का झांसा देने का केस दर्ज कराया
    Next Article
    बलरामपुर में 140 अधिकारियों ने गोद लिए जरूरतमंद बच्चे:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत उठाया संरक्षण का बीड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment