Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पहले दिन होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा संपन्न:13 परीक्षा केंद्रों पर हुआ पेपर, पहली में 1197, दूसरे में 1007 नहीं आए

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पहले होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा संपन्न हो गई है। पहले दिन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गांधी फ़ैज़-ए-आम (जीएफ कॉलेज) और राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा सफल, निष्पक्ष एवं नकल-विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जनपद के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। यह परीक्षा 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को भी प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। पहले दिन की प्रथम पाली में कुल 5345 परीक्षार्थियों में से 4148 उपस्थित रहे, जबकि 1197 अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में 5345 परीक्षार्थियों में से 4338 उपस्थित हुए और 1007 अनुपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पति-बच्चों संग सो रही महिला से छेड़छाड़:रेलवे स्टेशन और थाने से 50 मीटर दूर सड़क की पटरी पर सो रहा था परिवार
    Next Article
    डीएम-एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का निरीक्षण किया:महराजगंज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment