Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पति-बच्चों संग सो रही महिला से छेड़छाड़:रेलवे स्टेशन और थाने से 50 मीटर दूर सड़क की पटरी पर सो रहा था परिवार

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क की पटरी पर परिवार के साथ सो रही एक महिला के साथ एक युवक ने कथित रूप से अश्लील हरकत करने और गलत काम करने की कोशिश की। तभी उसका पति जाग गया। उसने शोर मचा दिया। पति-पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मगर वह भाग निकला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अब समझें पूरा मामला… घटना 21 अप्रैल की रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा जाने वाले रास्ते पर रेलवे कोर्ट के सामने और जीआरपी थाने से 50 मीटर दूर सड़क की पटरी पर एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और परिवार के सोने का फायदा उठाते हुए महिला के पास लेट गया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला नींद में असहज होकर करवट बदलती रही, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद उसने महिला की साड़ी भी अस्त व्यस्त कर दी और गलत हरकत करने लगा। पति के जागने पर भागा आरोपी इसी बीच महिला के पति की आंख खुल गई। उसने तुरंत पत्नी को जगाया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। दंपती ने युवक को पकड़कर गिरा भी लिया, लेकिन आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल घटनास्थल पर मौजूद एक बाइक सवार युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। फिर मौके पर लौटा आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने के बाद आरोपी कुछ देर बाद दोबारा घटनास्थल पर लौटा। उसने आसपास स्थिति का जायजा लिया, पानी पिया और फिर वहां से फरार हो गया। अनाउंसमेंट से हुई लोकेशन की पुष्टि वीडियो में स्पष्ट लोकेशन नहीं दिख रही थी, लेकिन बैकग्राउंड में रेलवे अनाउंसमेंट सुनाई दे रहा था, जिसमें तिरुवनंतपुरम–गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस के आने की सूचना दी जा रही थी। इससे घटना के झांसी में होने की पुष्टि हुई। पीड़ित परिवार ने नहीं दी शिकायत सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार, पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पीड़ित महिला या उसके पति की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस परिवार की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRNH से फरार मुल्जिम को मुठभेड़ में लगी गोली:प्रयागराज पुलिस बयान दर्ज करने प्रतापगढ़ पहुंची, पॉक्सो का है आरोपी
    Next Article
    शाहजहांपुर में पहले दिन होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा संपन्न:13 परीक्षा केंद्रों पर हुआ पेपर, पहली में 1197, दूसरे में 1007 नहीं आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment