Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:प्रेमी पर तेजाब फेंका था, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, आरोपी ने गलती स्वीकारी

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के दिन पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी मनमोहन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी आरती के परिचित बृजदीप पर तेजाब फेंका था और फिर आरती की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद घायल मनमोहन का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टरों से मनमोहन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी बातचीत आरोपी की मां के सामने हुई। यह घटना होली के दिन सुबह करीब छह बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी कॉलोनी में हुई थी। आरसी मिशन क्षेत्र के रेती निवासी मनमोहन पांडेय की पत्नी आरती मनमुटाव के बाद अपने परिचित बृजदीप के साथ बालाजी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। मनमोहन और आरती के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। होली के दिन सुबह मनमोहन पत्नी के किराए वाले मकान पर पहुंचा। दरवाजा खुलवाते ही उसने बृजदीप पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्नी आरती के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मनमोहन और बृजदीप के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें मनमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल मनमोहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की है, लेकिन उसने हत्या का कारण पुलिस को नहीं बताया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में शराब दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:1793 दुकानों का होगा आवंटन, लखनऊ में 202 के लिए आवेदन
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आए रिश्तेदार ने किया हमला, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment