Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सोलर पैनल चोरी, आरोपी गिरफ्तार:एक पैनल 3 हजार में बेचा, दूसरा घर में छिपाकर रखा; पुलिस ने किया बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परिवार का खर्च चलाने के लिए एक युवक ने खेतों से दो सोलर पैनल चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से एक सोलर पैनल बरामद किया है। आरोपी ने एक पैनल सीतापुर-बरेली हाईवे पर तीन हजार रुपये में बेच दिया था। यह मामला रोजा थाना क्षेत्र का है। अकर्रा रसूलपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह ने 14 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके खेत में लगे दो सोलर पैनल अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुनीश को उसके गांव बिलंदापुर गौटिया स्थित घर से गिरफ्तार किया। मुनीश रोजा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी मुनीश ने चोरी की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने उसके मकान की तलाशी ली और अंदर छिपाकर रखा गया एक सोलर पैनल बरामद कर लिया। मुनीश ने पुलिस को बताया कि उसने दो सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से एक पैनल उसने सीतापुर-बरेली हाईवे पर एक राहगीर को तीन हजार रुपये में बेच दिया था। दूसरा पैनल बेचने का मौका न मिलने पर उसने उसे घर में छिपाकर रखा था, ताकि सही समय आने पर बेच सके। बेचे गए पैनल से मिले तीन हजार रुपये उसने परिवार के खर्चों में इस्तेमाल कर लिए थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी मुनीश को सोलर पैनल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम आवास के पास हुए गोलीकांड में कार्रवाई:टीचर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, 20 घंटे बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई
    Next Article
    गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन:आप कार्यकर्ताओं ने कालाबाजारी रोकने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment