Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में शादी से पहले दूल्हे की मौत:1 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट, अस्पताल से छुट्‌टी लेकर बारात लेकर पहुंचा था

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक दूल्हे की बारात के बीच तबियत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, शादी से 1 दिन पहले दूल्हे का बरेली में एक्सीडेंट हो गया था। दूल्हे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर के पहिए दूल्हे के पैरों के ऊपर से निकल गए थे। इलाज के बाद हालत सही लगने पर दूल्हा बारात लेकर शाहजहांपुर पहुंचा। बारात पहुंचने के बाद द्वारचार भी हो गया। लेकिन कुछ देर बाद दूल्हे की तबियत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 29 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। दूल्हे के शव को परिजन बरेली ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, 26 अप्रैल को दूल्हे का एक्सीडेंट हुआ था। 27 अप्रैल को उसकी शादी थी। दूल्हे का नाम संजू था। वह बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के करनपुर इलाका शंकरपुर का निवासी था। संजू प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी तिलहर क्षेत्र के रजपुरी गांव में तय हुई थी। 26 अप्रैल को संजू बाइक से कानपुर से लौट रहा था। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल से 2 घंटे की छुट्‌टी मिली थी परिजनों के अनुसार, इलाज के बाद संजू को हालत में सुधार लगा तो वो अस्पताल से छुट्‌टी लेकर 2 घंटे के लिए बारात लेकर शाहजहांपुर के लिए निकल गया। उसने अस्पताल से दर्द की दवा भी ले रखी थी। पैर में चोट की वजह से वो चल नहीं पा रहा था। लेकिन द्वारचार के बाद हालत बिगड़ने पर वह मंडप तक नहीं पहुंच पाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। संजू की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है। मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज दूल्हे के चचेरे भाई यशपाल ने बताया, संजू शादी को लेकर बहुत खुश था। उसको सुधार लगा तभी वो बारात लेकर पहुंचा था। चोट की वजह से वो चल नहीं पा रहा था। बग्गी में उसको किसी तरह से बैठाया गया था। तभी से उसकी तबियत खराब हो रही थी। उसका द्वारचार हो गया था लेकिन ज्यादा हालत बिगड़ने पर हम लोग उसको शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 26 अप्रैल की रात को संजू कानपुर से बाइक से लौट रहा था। उसके साथ उसका रिश्तेदार भी था। वो रोड पर साइड में चल रहा था। तभी पीछे से एक ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। ट्रैक्टर उसको कुचलते हुए निकल गया। उसका रिश्तेदार भी घायल हुआ था। जहां पर संजू का एक्सीडेंट हुआ था, वहीं पर हमारे चाचा का घर है। उन्होंने उसको देखा। वही उसको बरेली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज हुआ। दूसरे दिन उसको लगा कि वो ठीक है। तभी वो शादी करने आया था। यह खबर भी पढ़ें- महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला का यू-टर्न: बोली- मतभेद मिट गए; पहले कहा था- हमबिस्तर होने का दबाव बनाया महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर जिला उपाध्यक्ष का पद दिलाने के बदले हमबिस्तर होने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टीम ने जांच शुरू की, तो उन्होंने अपने बयान से 3 बार यू-टर्न लिया। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर पहुंचे योगी, शिव मंदिर पर ध्वजारोहण किया:हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; 800 लोगों को संबोधित करेंगे
    Next Article
    संभल में महिला से टप्पेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मेरठ के दो आरोपी फरार, स्वर्ग दिखाने के बहाने लूटे थे जेवरात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment