Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से 3 युवक घायल:बाइक 15 मीटर घसीटी, ग्रामीणों ने चाबी निकाली, चालक फरार

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर बाइक को करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के मयूना नहर के पास हुई। ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई थी, लेकिन चालक ने रोकने के बजाय ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी। इससे तीनों युवक लगभग 15 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली, जिसके बाद चालक फरार हो गया। घायल युवकों की पहचान पहाड़ीपुर भोपत निवासी ओमवीर, अंकित और संतोष के रूप में हुई है। ये तीनों दोस्त खुदागंज बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। खुदागंज-कटरा मार्ग पर छोटी नहर के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक अकबरी गांव का रहने वाला है। हादसे के बाद युवकों ने अपने घर नंबर ग्रामीणों को दिए। उसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी उनके परिवारों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फरार ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में साइबर ठग गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार:पुराना मोबाइल खरीदकर ठगी में करते थे इस्तेमाल, पुर्जे बरामद
    Next Article
    टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, चैंपियनों की बैठक हुई:मिर्जापुर में 100 दिवसीय अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment