Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:साथ रहने वाली महिला और बेटों पर हत्या का आरोप, भाई बोला-कई बार धमकी दी थी

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। अनिल पिछले करीब एक साल से एक महिला और उसके दो बेटों के साथ रह रहे थे। उनके बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार शाम जब अनिल की मां मुन्नी देवी उनके घर गईं, तो अनिल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। बिस्तर पर खून के निशान थे और अनिल की नाक से भी खून निकल रहा था। उनके शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए। घटना के बाद, अनिल के साथ रहने वाली महिला अपने दोनों बेटों के साथ मौके से फरार हो गई। अनिल के भाई सुरजीत ने महिला और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुरजीत के अनुसार, अनिल और महिला के बीच आए दिन झगड़े होते थे और महिला ने कई बार अनिल को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अनिल अविवाहित थे और करीब एक साल पहले हरिद्वार में मजदूरी करते समय इस महिला के संपर्क में आए थे। महिला अपने पति से अलग रहती थी और उसके दो बच्चे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि की मांग की:मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नियमितीकरण की भी मांग
    Next Article
    पूजा बोलीं- योगी धुरंधर CM, अतीक-मुख्तार का अंत किया:पूजा पाल ने कहा-जाली करेंसी का सौदागर सपा का फाईनेंसर, अखिलेश हत्या करा देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment