Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक की मौत:मां बोली- पुरानी रंजिश में दबंग ने पीटा, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

    19 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दवा लेने जा रहे युवक को कार से खींचकर पीटा गया। घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के जियाखेल में हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मुकेश का मोहल्ले के कुछ दबंगों से करीब दस साल से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम मुकेश अपनी मां और बहनों के साथ कार से दवा लेने जा रहा था। छह महीने पहले छत से गिरने के कारण मुकेश का पैर टूट गया था। मुकेश की मां प्रेमादेवी ने आरोप लगाया कि वे मकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी दबंगों ने उनकी कार को घेर लिया। दबंगों ने आते ही कार के शीशे पर डंडा मारा। जब मुकेश की बहनें बाहर आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मां प्रेमादेवी ने विरोध किया तो उन पर भी हाथ उठाया गया। मुकेश के बाहर आते ही उसके सीने पर घूंसा मारा गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दबंगों ने डंडों से हमला किया, जिससे मुकेश बेसुध हो गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घायल मुकेश को परिजन पहले राजघाट पुलिस चौकी ले गए, जहां उनसे आवेदन मांगा गया। इसके बाद वे मुकेश को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां से उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मुकेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से हुई है और परिजनों ने भी बीमारी की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने का आरोप:JDU ने उपभोक्ताओं के शोषण पर DM से हस्तक्षेप की मांग की
    Next Article
    वाराणसी DM पोर्टिकों में वकीलों ने किया प्रदर्शन:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस इलाज को लागू करने की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment