Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:मानसिक रूप से परेशान था, पहले भी दो बार कर चुका था प्रयास

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के भवालखेड़ा थाना रोजा क्षेत्र के जमुका गांव में सोमवार को 19 वर्षीय गोपी पुत्र सर्वेश जाटव ने अपने घर करीब 2 बजे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। घटना सोमवार दोपहर की है, जब गोपी की मां, भाई और बहनें रेलवे लाइन पार खेत में गेहूं काटने गए थे। गोपी घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। शाम को जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने गोपी को फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बिना अनुमति लगी अंबेडकर प्रतिमा ढकी गई:प्रशासनिक अनुमति के बाद होगा अनावरण, ASP बोले- डेढ़ साल पहले स्ट्रक्चर बना
    Next Article
    पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले:अंतिम संस्कार में अभी न जाओ छोड़कर गाकर किया विदा; कवरेज पर पाकिस्तानी चैनल को सरकार का नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment