Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोहरतगढ़ सीट पर भाजपा से अनिल चौधरी पहली पसंद:सपा से उग्रसेन प्रताप सिंह पसंदीदा, विधायक विनय वर्मा का क्या हुआ जानिए

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ सीट पर अपना दल एस से विधायक विनय वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। वहीं, भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अनिल चौधरी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, तीसरे नंबर पर अपना दल एस, चौथे नंबर पर कांग्रेस और पांचवे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार बात करें तो अपना दल एस से विधायक विनय वर्मा को 100 प्रतिशत लोगों ने चुना है। वहीं, भाजपा से अनिल चौधरी को 47% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। सिद्धार्थ चौधरी को 21% और गोविंद माधव को 7% लोगों ने पसंद किया है। अनूप चौधरी को 5, लालजी तिवारी को 3 प्रतिशत लोगों ने चुना है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में उग्रसेन प्रताप सिंह को 36% लोगों ने पहली पसंद माना है। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह को 28% और जमील सिद्दीकी को 15% लोगों का समर्थन मिला है। डॉ धीरेंद्र यादव को 14 और अन्य के ऑप्शन को 7 प्रतिशत लोगों ने चुना है। कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी को पहली पसंद के रूप में चुना गया है, इन्हें 64 % लोगों ने चुना है, जबकि बाकी लोगों ने अन्य को चुना है। बसपा से रमेश गौतम को 75 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बाकी ने अन्य के ऑप्शन को चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में महिला पदयात्रा निकली:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस को घेरा, पोस्टर पर लिखा- "महिलाओं के अधिकार पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार"
    Next Article
    जलेसर सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा में पहली पसंद संजीव दिवाकर, SP से पुष्पेंद्र सिंह; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment